आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी में नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण. दुकानदारों में मच गया हड़कंप. विरोध के बीच चला बुलडोजर. देखें वीडियो
आगरा के राजा की मंडी बाजार में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम यहां पहुंची. टीम के यहां पहुंचने पर ही दुकानदारों में अफरातफरी मच गई. दुकानेां के आगे फड़ लगाने वाले अपने सामान समेटने लगे. टीम ने पहले लाउड स्पीकर के जरिए चेतावनी दी और फिर थोड़ी देर बाद ही अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने लगा.कार्रवाई के दौरान दुकानों के आगे लगाए गए तिरपाल, लोहे के शेड और फुटपाथों को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त किया गया. स्थानीय नागरिकों और बाजार आने वाले उपभोक्ताओं द्वारा लगातार नगर निगम प्रशासन से इसकी शिकायत की जा रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने राजा की मंडी बाजार में अभियान चलाया.