Tuesday , 28 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: The Housing Development Council has launched a sealing drive against illegal constructions in the Trans-Yamuna…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: The Housing Development Council has launched a sealing drive against illegal constructions in the Trans-Yamuna…#agranews

36

आगरालीक्स… आगरा में आवासीय भूमि पर बन रहा थी कॉरपोरेट बिल्डिंग. बैंक, मॉल आदि के खोलने के लिए भी हो रहा था प्रचार. आवास विकास परिषद ने लगाई सील…

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में आवास विकास परिषद की ओर से मंगलवार को व्यापक सीलिंग अभियान चलाया गया। यहां आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक उपयोग के लिए किए जा रहे अवैध निर्माणों को चिहिन्त कर सील किया गया। यह कार्रवाई परिषद के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में परिषदीय प्रवर्तन दल द्वारा की गई। प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जी.एम. खान भी मौजूद रहे।

कार्रवाई के तहत संपत्ति संख्या-1 में भूस्वामी जलधारा द्वारा आवासीय भूमि पर बहुमंजिला व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था, जिसे सील कर दिया गया। बताया गया कि भवन को बैंक, मॉल आदि को किराए पर देने के लिए प्रचार-बैनर भी लगाए गए थे। इसी प्रकार संपत्ति संख्या A-368 में भूस्वामी अवतार यादव द्वारा आवासीय प्रयोजन के विपरीत लगभग एक दर्जन दुकानों एवं बड़े हॉल का निर्माण कराया जा रहा था, जिस पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

संपत्ति संख्या B-86 में डॉ. उर्मेश यादव द्वारा आवासीय भूखंड पर इशिता डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित किया जा रहा था। निर्माणाधीन एवं अधूरे भवन में मरीजों का उपचार किए जाने के मद्देनजर अधिशासी अभियंता द्वारा दो दिन का समय दिया गया है, जिसके बाद भवन को सील किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त संपत्ति संख्या D-7, D-8, Com-17, Com-18 (रीता गुप्ता) तथा D-9 (अंजू गुप्ता) सहित कुल पांच प्लॉटों को मिलाकर एक बहुमंजिला व्यावसायिक भवन का अवैध निर्माण कराया जा रहा था। इनमें से तीन प्लॉट आवासीय और दो व्यावसायिक श्रेणी के हैं। इन सभी पांच संपत्तियों को भी सील कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित भू-स्वामियों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन लगातार अनदेखी किए जाने पर नियमानुसार यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि हाल ही में Supreme Court of India orders in Meerut illegal construction case में दिए गए निर्देशों के अनुरूप परिषद सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

इस अभियान में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जी.एम. खान, सहायक अभियंता वैभव सहित परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 360 degree view of Taj Mahal from Minar goes viral, worker expelled…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहल में पर्यटकों के लिए जिन चारों मीनारों को बंद किया गया...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Trade License Fee to be Abolished Soon; Mayor Hears Merchants’ Objections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मेयर बोलीं— जल्द निरस्त होगा ट्रेड लाइसेंस शुल्क. व्यापारियों की...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Scorching heat and heatwaves have left Agra in distress…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी और लू ने किया बेहाल. दिन का तापमान...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : In this series on entertainment, let’s discover some excellent films

आगरालीक्स…फिल्में जो किसी थैरेपी की तरह हैं, हो सकता है आपमें से...

error: Content is protected !!