आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमे श्याम प्रेमी. भजन गायिका दीपांशी तिवारी ने अपने भजनों से बहाई भक्ति की बयार
अलौकिक श्रृंगारित श्याम बाबा और संगीत की मधुर ध्वनि पर होता संकीर्तन। गणेश वंदना से भजनों शुरुआत हुई। शुरुआत की साथ ही भक्तिमय श्री श्याम अर्जी संकीर्तन पर बुधवार को श्री खाटू श्याम मंदिर हांल में जहां श्री श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट ने श्री श्याम अर्जी संकीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण मुरारी सिंघल व जतिन गर्ग ने श्याम बाबा के समक्ष पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। कानपुर से आयीं भजन गायिका दीपांशी तिवारी ने मंच पर आते ही श्याम बाबा के आगे शीश झुका कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।पहला भजन के चरणों की सेवा मुझे श्याम मेरी किस्मत बना दीजिए.. उसके बाद लगन तुमसे लगा बैठे श्याम.. मुझे रास आ गया है तेरे दर पर सर झुकाना.. सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं आदि भजन गए तो सभी श्याम प्रेमी झूम उठे। भजन गायक वंशी वर्मा मेरी झोली भर दीजिए श्याम बाबा त्रिलोकी शर्मा ने रोती हुई आंखों को मेरे श्याम हंसाते हैं…, राजा सांवरिया ने खुला हुआ है, खुला रहेगा खाटू वाले का द्वार.., भोला वर्मा ने हारे के सहारे आ जा..जैसे एक से बढ़कर एक भजनो से मंदिर जय श्रीश्याम के जयकारो से गूंज उठा। देर रात तक चले अर्जी संकीर्तन में सभी भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आये। श्री श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट के अंकित सिंघल व अनिल गुप्ता ने बाबा श्याम की मंगल आरती उतारी
दिल्ली के पुष्पों से हुआ श्याम बाबा का श्रृंगारश्याम बाबा का श्रंगार दिल्ली के फूलो व इत्र से श्याम दरबार का श्रृंगार सभी सेवादारों ने किया। पुष्प-इत्र वर्षा के साथ श्रद्धालुओ ने मंदिर में श्याम रसोई का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रवि यादव,प्रिंस गोयल, विशाल गुप्ता,अमिल अग्रवाल,दिनेश कुमार,मोहित गोयल,रितेश गुप्ता,धीरज चौरसिया,विवेक सिंघल, अमन बंसल, अभिषेक , विष्णू शर्मा आदि मौजूद रहे।