आगरालीक्स…पश्चिम बंगाल के 6 एग्जिट पोल में से 5 में बीजेपी की सरकार. असम में भी कमल. जानें तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में किसकी बन रही सरकार
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं. पश्चिम बंगाल के छह एग्जिट पोल में से पांच में भाजपा की सरकार इस बार बंगाल में बनने जा रही है तो वहीं असम में फिर से कमल खिल सकता है. तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन को भारी बढ़त मिलती दिख रही है तो वहीं केरलम में यूडीएफ जीतती दिख रही है. एनडी को यहां 3 से 5 सीट मिलने की संभावना है. पुडुचेरी में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है तो वहीं कांग्रेस बुरी तरह से पिछड़ती नजर आ रही है. एग्जिट पोल: पश्चिम बंगाल की 294 सीट में किसने किसको कितनी दी सीटमैट्रिज
तृणमूल कांग्रेस — 125 से 140 सीट
भाजपा — 146 से 161
अन्य — 6 से 10 सीट
पोल डायरी
तृणमूल कांग्रेस — 99 से 127 सीट
भाजपा — 142 से 171 सीट
अन्य — 5 से 9 सीट
चाणक्य स्ट्रैटजीज
तृणमूल कांग्रेस — 130 से 140 सीट
भाजपा — 150 से 160 सीट
अन्य — 6 से 10 सीट
प्रजा पोल
तृणमूल कांग्रेस — 85 से 110 सीट
भाजपा — 178 से 208
अन्य — 1 से 4 सीट
पीपल्स पल्स
तृणमूल कांग्रेस — 177 से 187 सीट
भाजपा — 95से 110 सीट
अन्य — 1 से 4 सीट
पीमारक्यू
तृणमूल कांग्रेस — 118 से 138
भाजपा — 150 से 175
अन्य — 2 से 6 सीट