आगरालीक्स… आगरालीक्स आगरा का डॉ भीमराव अंबेडकर विवि नई शुरूआत कर रहा है, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विवि के पूर्व छात्र अजीत डोभाल, वैज्ञानिक टेसी थॉमस और योगाचार्य डॉ एचआर नागेंद्र को मानद उपाधि देगा, 83 वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। शनिवार को विवि की कार्यपरिषद की बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, वैज्ञानिक टेमी थॉमस और योगाचार्य डॉ एचआर नागेंद्र को मानद उपाधि देने का फैसला लिया गया। मानद उपाधि देने के लिए राज्यपाल राम नाईक से अनुमति लेने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है, इसके बाद इन तीनों से संपर्क किया जाएगा।
एनएसए अजीज डोभाल ने की है विवि से एमए
एनएसए अजीत कुमार डोभाल ने 1967 में आगरा विवि से एमए अर्थशास्त्र से किया है, वे विवि के पूर्व छात्र रहे हैं। वहीं रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की वैज्ञानिक टेसी थॉमस को अग्निपुत्री नाम से भी जाना जाता है। वे अग्नि-2, अग्नि-3, अग्नि-4 प्रक्षेपात्र की मुख्य टीम का हिस्सा रहीं। उन्हें भी मानद उपाधि का प्रस्ताव रखा गया है। जबकि योगाचार्य डा. एचआर नागेंद्र विवेकानंद योग विश्वविद्यालय, बंगलूरू के कुलपति हैं।
राज्यपाल से लेंगे अनुमति
विवि की कार्यपरिषद की बैठक में इन तीनों को मानद उपाधि देने पर फैसला ले लिया गया, इसे पांच दिसंबर को होने जा रहे दीक्षांत समारोह में देने की तैयारी है। इसके लिए राज्यपाल राम नाईक से अनुमति मांगी गई है। उनकी अनुमति मिलने के बाद इन तीनों से संपर्क किया जाएगा। ये दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो सके तो स्पेशल दीक्षांत समारोह भी आयोजित किया जा सकता है।
घोटाले के विवि की लेना चाहेंगे मानद उपाधि
आगरा विवि और अब डॉ भीमराव अंबेडकर विवि घोटाले के लिए देश भर में बदनाम हो चुका है। निजी कंपनियां भी विवि को ब्लैक लिस्टेड कर चुकी हैं। ऐसे में ये तीनों बडी हस्तियां विवि की मानद उपाधि लेना चाहेंगी, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद विवि प्रशासन इन तीनों हस्तियों से संपर्क करेगा।