मथुरालीक्स …Agra News: वीडियो न्यूज, युवक और उसकी गर्ल फ्रेंड का शव कमरे में मिला है। पुलिस जांच में जुटी है।
वृंदावन के पानीघाट स्थित दुर्गा कॉलोनी में 28 साल की युवती किराए पर रह रही थी, उसके छाता के रहने वाले 30 साल के सुभाष से प्रेम संबंध थे। शुक्रवार रात को युवती का कमरा न खुलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ था, कमरे का गेट तोड़ा गया। ( Mathura Live News: Man & his Girl Friend dead body found dead in room, Video)
युवती की हत्या के बाद फंदे पर लटका युवक
कमरे के अंदर बेड पर युवती का शव पड़ा हुआ था और फंदे पर सुभाष का शव लटका हुआ था। आशंका है कि पहले युवती की हत्या की गई इसके बाद सुभाष फंदे पर लटक गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले सुभाष का अपनी गर्ल फ्रेंड से विवाद हुआ था, पुलिस जांच कर रही है।