नोएडालीक्स….Agra News: आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ चंडीगढ़ की तर्ज पर बसने जा रहे न्यू आगरा अर्बन सेंटर ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर चार आपत्ति आईं हैं, इसी वर्ष अर्बन सेंटर का काम शुरू होना है। ( Agra Live News: Four objections on New Agra Urban Center Draft Master Plan )
आगरा से नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर यमुना प्राधिकरण यानी यीडा द्वारा आगरा के 43 गांवों की 14480.61 हेक्टेयर जमीन पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाना है। न्यू आगरा अर्बन सेंटर को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यीडा ने एजेंसी से न्यू आगरा अर्बन सेंटर के लिए ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार कराया था, इस मास्टर प्लान पर आपत्तियां मांगी गईं थी।
ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर चार आपत्तियां आई
यीडा द्वारा एजेंसी से तैयार कराए गए ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर चार आपत्तियां आई हैं, इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इन्हें मास्टर प्लान में भी शामिल किया जाएगा, जिससे इस वर्ष के अंत तक यीडा की बैठक में मास्टर प्लान पर मुहर लग सके, इसके साथ ही आगरा के खंदौली क्षेत्र और उसके आस पास के 43 गांवों के जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
16.50 लाख आबादी के लिए तैयार होगा न्यू आगरा अर्बन सेंटर
न्यू आगरा अर्बन सेंटर 14480.61 हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जाएगा, इसमें से 3527.65 हेक्टेयर क्षेत्र आवासीय श्रेणी के लिए होगा जबकि औद्योगिक श्रेणी के लिए 3837.83 हेक्टेयर जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। पर्यटन के लिए 680 हेक्टेयर और 2325 हेक्टेयर में हरित क्षेत्र. होगा। इसकी कनेक्टिविटी रैपिड रेल से भी की जाएगी।