आगरालीक्स…आगरा में डलाबघर बन गया नाला. फैक्ट्रियों से निकलने वाला कूड़ा—कतरन से पटा नाला. दुर्गंध से परेशान आसपास के लोग. बीमारियों की भी आशंका
आगरा के वार्ड-8, खतैना कुशवाहा गली, नौबस्ता लोहामंडी स्थित कुशवाह बगीची के पीछे बना नाला आज क्षेत्रीय जनता के लिए गंभीर संकट और जानलेवा खतरा बन चुका है। नाले में जूता फैक्ट्रियों द्वारा लगातार कूड़ा और कतरन डाली जा रही है, जिससे यह नाला पूरी तरह डलाबघर में तब्दील हो गया है। नाले से निकलने वाली जहरीली गैस और असहनीय दुर्गंध के कारण क्षेत्रीय लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि नालू में कूड़े का अंबार लगा हुआ है जिससे नाला पूरी तरह से चोक हो गया है. इसकी पैरापिट वॉल भी टूटी हुई है जिससे हादसे का खतरा बना रहता है. बरसान के समय में कई फुट तक जलभराव हो जाता है और नाले का गंदा पानी घरों में घुसने लगता है. नाले के पास ही एक प्राचीन शिव मंदिर भी है. लोगों का कहना है कि आसपास होने वाले विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रम भी इस गंदगी से प्रभावित हो रहे हैं.
लोगों की मांगस्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में कूड़ा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई हो और अवैध डलाबघर को स्थायी रूप से समाप्त किया जाए. नाले के दोनों ओर मजबूत पैरापिट वॉल का निर्माण हो और जगह-जगह लोहे की जाली लगाई जाए ताकि कूड़ा आगे न बढ़े. पुलिया को ऊंचा कर जलभराव रोका जाए. नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित हो.