आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गैंगवार में होटल में गोलियों से भूनकर राजचौहान की हत्या के मामले में एसआईटी गठित, हिस्ट्री शीटर मोनू यादव पर 25 हजार का ईनाम घोषित, राज चौहान की मां को पुलिस सुरक्षा दी गई।
आगरा में 23 जनवरी 2026 की रात को यमुना पार के होटल में बेदई सादाबाद के रहने वाले राज चौहान की गैंगवार में हत्या कर दी थी, कई राउंड गोली चलाई गई थी। पुलिसे ने राज चौहान की हत्या करने के आरोप में टेढ़ी बगिया के रहने वाले अरवाज उर्फ मंसूरी को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया था और आठ लोगों को जेल भेज दिया था। ( Agra Live News: SIT in Raj Chauhan Murder case, Rs 25000 reward on Monu Yadav)
राज चौहान की मां की शिकायत के बाद एसआईटी गठित
राज चौहान की मां नीरजा कुमार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और पुलिस पर हिस्ट्री शीटर मोनू यादव को बचाने के आरोप लगा रहीं थी इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में अब जांच के लिए एसआईटी गठित करते हुए नीरजा कुमार को पुलिस सुरक्षा भी दी गई है। साथ ही हिस्ट्री शीटर मोनू यादव फरार चल रहा है उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है।
डीसीपी ट्रैफिक की अध्यक्षता में गठित की गई एसआईटी
इस मामले की आगे की जांच के लिए डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है। डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा, एडीसीपी क्राइ्म हिमांशु गौरव, एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह, इंस्पेक्टर एत्मादपुर आलोक सिंह सहित अन्य को एसआईटी में रखा गया है।