Sunday , 3 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: Dr. Santosh Goyal, a former teacher at the NDA, is living a life of hardship in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: Dr. Santosh Goyal, a former teacher at the NDA, is living a life of hardship in Agra…#agranews

28

आगरालीक्स…ये हैं नेत्रहीन डॉ. संतोष गोयल. अंग्रेजी में पीएचडी, आर्मी एजुकेशन कोर में शिक्षक, कईयों को बना दिया मेजर जनरल. अब आगरा के एक मंदिर में गुजार रहे जिंदगी. भोग खाकर भर रहे पेट.

आगरा के नगला पदी स्थित एक मंदिर के बाहर एक वृद्ध मैले कपड़ों में दो वक्त की रोटी की किसी तरह जुगाड़ कर अपनी जिंदगी जी रहे हैं. आंखों से देख नहीं सकते. बस किसी तरह समय को गुजार रहे हैं…लेकिन ये कोई आम शख्स नहीं है, ये हैं डॉ. संतोष गोय. डॉ. संतोष गोयल जो अंग्रेजी में पीएचडी हैं और देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल डिफेंस एकेडमी में शिक्षा भी दे चुके हैं. इनके पढ़ाए हुए स्टूडेंट कोई मेजर है तो कोई जनरल. अब जानिए क्या है इनकी कहानी…

जीएसटी अधिकारी ने वायरल किया बातचीत का वीडियो
शनिवार को सोशल मीडिया पर डॉ. संतोष गोयल का एक वीडियो वायरल हो गया, जो कि पूरे दिन में चर्चाओं में रहा. जीएसटी के एडिशन कमिश्नर अजय मिश्रा के साथ उनकी बातचीत का यह वीडियो है. 1971 में अंग्रेजी में पीएचडी करने वाले डॉ. संतोष गोयल ने बताया कि वह आर्मी एजुकेशन कोर में शिक्षक रह चुके हैं और उनके पढ़ाए हुए छात्र आज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर से लेकर जनरल तक के पदों पर सेवा कर रहे हैं.

आंखों की रोशनी जाने से हुए बोर्ड आउट
डॉ. संतोष् बताते हैं कि तीन साल तक एनडीए में सेवाएं देने के बाद उनकी आंखोें की रोशनी खराब हो गई जिसके कारण उन्हें बोर्ड आउट कर दिया गया. यदि उनकी सेवा 15 साल पूरी होती तो वो आज सम्मानजनक पेंशन पा रहे होते, लेकिन नियति के आगे किसी की नहीं चली.

अब मंदिर में बसेरा
डॉ. गोयल नगला पदी स्थित एक मंदिर में अपना जीवन बिता रहे हैं. नेत्रहीन होने के कारण ज्यादा दूर जाते नहीं है. दांत न होने के कारण रोटी नहीं खा सकते, इसलिए पास में स्थित एक मिष्ठान्न भंडार से मिलने वाले भोग यानी ढोकला और लड्डू से अपना पेट भरते हैं.

शिक्षा आज भी आधार
तंगहाली और शारीरिक अक्षमता के बावजूद डॉ. संतोष मंदिर में आने वाले छात्रों को शेक्सपियर के नाटकों से लेकर मिल्टर और कीट्स की कविताओं तक के बारे में जानकारी फ्री में देते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agraleaks Bulletin: Read today’s top news stories

आगरालीक्स…खान सर ने देखा ताजमहल, रेसलर विनेश फोगाट बोलीं—मैं भी शोषण की...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Illegal Sand Mining in the Chambal: Central Team Camps in Pinahat Sanctuary Area…#agranews

आगरालीक्स…चंबल में अवैध बजरी खनन पर कड़ा शिकंजा, पिनाहट सेंचुरी क्षेत्र में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Father and Son on Bike Killed in Collision with Canter in Agra…#agranews

आगरालीक्स…दर्दनाक. आगरा में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पिता—पुत्र की मौत....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The Drain Has Turned into a Dump Site….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डलाबघर बन गया नाला. फैक्ट्रियों से निकलने वाला कूड़ा—कतरन से...

error: Content is protected !!