आगरालीक्स…आगरा के 21 केंद्रों पर हुई नीट यूजी परीक्षा. 9779 अभ्यर्थियों ने दिया पेपर. 282 अभ्यर्थी नहीं आए परीक्षा देने. शहर में रही जाम की स्थिति
आगरा में रविवार को 21 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई. आगरा में कुल 10061 परीक्षाथी पंजीकृत थे लेकिन 282 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे. 9779 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी. परीक्षा देकर बाहर आए बच्चों ने पेपर को आसान बताया लेकिन फिजिक्स सेक्शन ने उन्हें थोड़ा सा उलझाया.कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
आगरा के सभी 21 केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. अभ्यर्थियों को ईयररिंग, नोजपिन और जूते तक उतरवाकर ही प्रवेश दिया गया. दोपहर 1 बजकर 15 मिनट के बाद किसी को भी केंद्र में एंट्री नहीं दी गई और सभी को निर्धारित समयत क सीट पर बैठना अनिवार्य किया गया.
नीट यूजी परीक्षा के दौरान दोपहर से लेकर शाम तक शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही. केंद्रों के आसपास अभ्यर्थियों के परिजन भी रहे जिसके कारण सड़कों से वाहन धीमी गति से निकले.