आगरालीक्स…आगरा में इनर रिंग रोड को टोल मुक्त करने की मांग. शहर में लग रहे जाम से बचने के लिए लोग इनर रिंग रोड का कर रहे प्रयोग. इनके लिए टोल वसूली आर्थिक बोझ…
आगरा इस समय जाम की समस्या से बुरी तरह से जूझ रहा है. मेट्रो निर्माण कार्य के कारण एमजी रोड से लेकर हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रहती है तो वहीं फतेहाबाद क्षेत्र जो कि वीआईपी रूट है, वहां भी रूट सिंगल होने के कारण जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है. ऐसे में जाम से बचने के लिए लोग इनर रिंग रोड का प्रयोग गर रहे हैं लेकिन इनर रिंग रोड का टोल टैक्स उनके लिए आर्थिक बोझ बना हुआ है. इसको लेकर समाजवादी पार्टी के नेता मधुकर अरोड़ा ने आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर आगरा इनर रिंग रोड टोल को स्थानीय निवासियों के लिए टोल मुक्त किए जाने की मांग उठाई.
उन्होंने कहा कि शहर में जाम के चलते इनर रिंग रोड पर लोगों की निर्भरता ज्यादा बढ़ गई है. ऐसे में स्थानीय निवासियों से टोल वसूली करना उनके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है. उन्होंने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए आगरा इनर रिंग रोड को आगरा वासियों के लिए टोल मुक्त किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके. साथ ही सपा ने चेतावनी दी है कि यदि इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो पार्टी जनता के हित में आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.
ये लोग रहे मौजूदइस दौरान साथ रहे प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर, देवेंद्र यादव, संतोष पाल, बलविंद्र जाटव, विजय ठाकुर, सनी छाबड़ा, किसान नेता सोमवीर यादव, सपा नेता नितिन वर्मा, विक्रांत पाराशर, छात्र सभा जिला अध्यक्ष पंकज कसना, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष जितेंद्र चक, ओम पंडित, अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव नदीम हसीन, भरत सिंह, शेंकी श्रोतिया, एहतराम जाफरी, मनीष यादव कार्यकारणी सदस्य, शाहरुख, मजदूर सभा शहर अध्यक्ष विजय यादव, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष नरेंद्र सविता, नवीन चंचल, आसिफ, चौधरी सलमान, अनवर, शानू, समीर कुरैशी, अंशुल चक, लक्की चक, करन सिंह, फैजान खान, अटलदीप सिंह सहित व्यापारी वर्ग से मनुज अग्रवाल, निखिल जैन, अर्चित अग्रवाल, प्रथम गुप्ता, शिवम्बे शर्मा, कारण दुआ, चिराग पूरी, राजू तलवार आदि उपस्थित रहे.