आगरालीक्स…आगरा में मियावाकी पद्धति पर होगा पौधरोपण. डीएम ने दिए ब्लॉक वार भूमि चिह्नित करने के निर्देश
जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभागों द्वारा वृक्षारोपण की सारी सूचना निर्धारित प्रारूप पर भरकर आगामी बैठक में प्रस्तुत की जाए, उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि समय से गड्ढा खुदान की सूचना उपलब्ध करा दी जाए, जिससे लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण किया जा सके।बैठक में मनरेगा योजनांतर्गत मियांवाकी पद्धति पर वृक्षारोपण हेतु ब्लॉकवाइज भूमि चिह्नित करने हेतु संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट व तहसीलदार को निर्देशित किया गया, जिसमें ब्लॉक बरौली अहीर में 09 हेक्टेयर,अछनेरा 10 हेक्टेयर, अकोला 02 हेक्टेयर, किरावली 06, बिचपुरी 05, एत्मादपुर 09, फतेहाबाद 13 हेक्टेयर, फतेहपुर सीकरी 10, जगनेर 05, जैतपुर कला 08, बाह 09, खंदौली 07, खेरागढ़ 07, पिनाहट 06, सैया 08, शमसाबाद 09 हेक्टेयर आदि को भूमि चिह्नित कर गाटा संख्या, क्षेत्रफल, भूमि की श्रेणी, संबंधित लेखपाल व पंचायत सचिव का नाम नंबर आदि की सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव, उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, डीपीआरओ मनीष कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।