आगरालीक्स…बड़ी खबर, आगरा में 7वीं मंजिल से गिरकर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की मौत. इनकम टैक्स बिल्डिंग में घटना से हड़कंप. पुलिस मौके पर, जांच को जुटी
आगरा में बड़ी खबर आई है. थाना हरीपर्वत अंतर्गत इनकम टैक्स बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरकर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. इस घटना से हड़कंप मच गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की जा रही है. मृतक इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का नाम सुरेशचंद्र मौर्य बताया गया है. जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए हैं.रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय आफिस बंद हो चुका था. शाम छह बजे सुरेश स्कूटर से यहां पहुंचे. पार्किंग में स्कूटर खड़ा किया और इसके बाद आफिस में चले गए. गेट पर गार्ड मौजूद था. कुछ देर बाद ही उनके गिरने का पता चला. सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई है. प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पता चला है कि सुरेश काफी समय से तनाव में चल रहे थे और डॉक्टर से उनका उपचार भी चल रहा था.