Thursday , 7 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: FSDA has sent 17 samples for testing following raids, suspecting adulteration…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: FSDA has sent 17 samples for testing following raids, suspecting adulteration…#agranews

15

आगरालीक्स…आगरा में दुकानों, रिटेल स्टोरों में जाकर चेक किया जा रहा सरसों तेल, घी, रिफाइंड. एफएसडीए ने छापे में मिलावट की आशंका में 17 सैंपल जांच को भेजे. 9 किलो तेल और घी भी किया जब्त..

मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष छापामार एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी आगरा के निर्देशों के क्रम में संचालित किया जा रहा है। सहायक आयुक्त (खाद्य) आगरा के निर्देशन में आज गुरुवार को विभिन्न टीमों द्वारा विशेष प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए कुल 17 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, सरसों तेल, घी, ग्राउंडनट ऑयल, सनफ्लॉवर ऑयल, कच्ची घानी सरसों तेल एवं नारियल तेल आदि के नमूने लिए गए।

कार्यवाही के दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 09 किलोग्राम/लीटर खाद्य तेल एवं घी को जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,521 रुपये आंकी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधित खाद्य कारोबार कर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। विभाग द्वारा जनपदवासियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Clouds and winds bring pleasant weather to Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अभी कूल कूल रहेगा मई का महीना. आने वाले एक...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Self-enumeration begins in Agra tomorrow, residents can fill out their census details online themselves…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल से स्वगणना. 15 दिन तक लोग खुद जनगणना के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: FSDA sends 14 samples of Musturd and refined oil for testing; 27 kg of ghee seized…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मिलावटी तेज और घी को लेकर एफएसडीए की रेड. कई...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Accident involving three youths traveling from Agra to Bharatpur on a bike; two dead…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से भरतपुर गए बाइक सवार तीन युवकों का एक्सीडेंट. दो की...

error: Content is protected !!