Friday , 8 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Metro: Metro stations on other corridors taking shape using single pillar technology….#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Metro: Metro stations on other corridors taking shape using single pillar technology….#agranews

11

आगरालीक्स…आगरा कैंट से एमजी रोड होते हुए कमला नगर, कालिंदी विहार तक बनेंगे 15 मेट्रो स्टेशन. आकार लेने लगे स्टेशंस. जानें कौन—कौन से स्टेशन होंगे

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सिंगल पिलर तकनीक के जरिए ऐलिवेटिड स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। इस तकनीक के जरिए मीडियन में पिलर का निर्माण कर ऐलिवेटिड स्टेशनों का निर्माण किया जा सकेगा। बता दें कि शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले एमजी रोड से होते हुए दूसरे कॉरिडोर में निर्माण कार्य किया जा रहा है एवं इस बात का विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि मेट्रो अलाइनमेंट जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

पारंपरिक तौर पर तीन ग्रिड में पिलर का निर्माण कर ऐलिवेटिड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाता है। इस तकनीक में पहले तीन ग्रिड में स्टेशन के आकार के अनुसार पिलर का निर्माण किया जाता है। इसके बाद प्रत्येक ग्रिड में हॉरिजोंटल बीम का निर्माण कर कॉनकोर्स एवं उसके प्लेटफॉर्म लेवल का निर्माण किया जाता है। (यूपी मेट्रो द्वारा कॉन्कोर्स निर्माण के लिए डबल टी गर्डर का प्रयोग किया जाता है)। वहीं, सिंगल पिलर तकनीक में एक ग्रिड (मध्य ग्रिड) में ही पिलर्स का निर्माण कर स्टेशन तैयार किया जाता है। सिंगल पिलर तकनीक के स्टेशन निर्माण हेतु पिलर पर पहले कॉनकॉर्स निर्माण हेतु एक लंबी बीम (क्रॉस आर्म) राखी जाती है, इसके बाद प्लेटफॉर्म तल का निर्माण किया जाता है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह तकनीक बेहद कारगर रहती है, क्योंकि इस तकनीक के प्रयोग से न सिर्फ कम जगह में आसानी से निर्माण होता है बल्कि इससे ट्रैफिक भी कम प्रभावित होता है। इसके साथ ही भविष्य में यदि सड़क चौड़ीकरण कार्य में भी कोई बाधा नहीं आती है एवं कॉरिडोर भी बेहद आकर्षक दिखता है।

बता दें कि आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच बनने वाले दूसरे कॉरिडोर में कुल 15 ऐलिवेटिड स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। इस कॉरिडोर की मदद से यमुनापार क्षेत्र के निवासी आसानी से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन सहित शहर अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आ जा सकेंगे। इस कॉरिडोर में निम्न मेट्रो स्टेशन होंगे-

  1. आगरा कैंट
  2. सदर बाजार
  3. प्रतापपुरा
  4. कलैक्ट्रेट
  5. आगरा कॉलेज
  6. हरीपर्वत
  7. संजय प्लेस
  8. एमजी रोड
  9. सुलतानगंज
  10. कमला नगर
  11. रामबाग
  12. फाउंड्री नगर
  13. आगरा मंडी
  14. कालिंदी विहार

( फ्यूचर स्टेशन- सुभाष पार्क)

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : A unique walk was held in Agra to connect with nature and understand the environment.

आगरालीक्स…पर्यावरण प्रेमियों ने प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण को समझने के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Agra’s greenery remains incomplete without tree plantation on private land

आगरालीक्स…पौधे लगाने में ये डर अच्छा नहीं! आप भी पढ़ें, आगरा में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: FSDA has sent 17 samples for testing following raids, suspecting adulteration…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दुकानों, रिटेल स्टोरों में जाकर चेक किया जा रहा सरसों...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Clouds and winds bring pleasant weather to Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अभी कूल कूल रहेगा मई का महीना. आने वाले एक...

error: Content is protected !!