आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एडीए ने नक्शा पास कराए बिना किए जा रहे निर्माणों को किया सील।
आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण यानी एडीए ने शुक्रवार को ताजगंज वार्ड में कार्रवाई की। एडीए के प्रवर्तन दल ने बरौली अहीर बगदा रोड, ताजगंज वार्ड में दिनेश कुमार यादव द्वारा बीआर काम्प्लेक्स के पास नक्शा पास कराए बिना किए जा रहे निर्माण को सील कर दिया। वहीं, एडीए के प्रवर्तन दल ने दूसरी कार्रवाई जागंज वार्ड के पुरानी मंडी क्षेत्र में की, डॉ. राम शिरोमणि शर्मा द्वारा नक्शा पास कराए बिना किए जा रहे निर्माण को सील कर दिया।