आगरालीक्स …Agra News: आगरा में घर में हवन करते समय लगी आग, सिलेंडरों में धमाके
आगरा के यमुना पार में फाउंड्री नगर में गणेश नगर में बनी सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं उनके दो बच्चे हैं। उनके मकान में देवेंद्र सिंह किराए पर रहते हैं उन्होंने घर के अंदर ही मंदिर बना रखा है वे घर में सुबह सुबह हवन करते हैं। शनिवार सुबह देवेंद्र सिंह अपने घर में हवन करने के बाद चले गए। बनी सिंह के बच्चे स्कूल जा चुके थे, इसी दौरान देवेंद्र सिंह के कमरे में आग लग गई। धुआं उठने पर आस पास के लोग आ गए।
सिलेंडर में हुए धमाके
धुआं उठने के बाद गैस सिलेंडर में धमाके होने लगे, एक के बाद एक कई धमाके होने से लोग दहशत में आ गए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में दमकल कर्मी पहुंच गए, दमकल कर्मियों ने काफी देर में आग पर काबू पाया।