आगरालीक्स… Agra News: आगरा में छात्र के सुसाइड करने के दो दिन बाद कमरे से मिली डायरी, युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
आगरा के बाईंपुर के रहने वाले शिवांग बीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे। ( Agra Live News: BA student found dead in room, FIR lodge against woman)
उनका एक घर चर्च रोड पर है। तीन मई को शिवांग पढ़ाई करने की बोलकर चर्च रोड स्थित मकान पर गए थे, चार मई की सुबह शिवांग के कमरे का गेट न खुलने पर मकान में रहने वाले किराएदार ने परिजनों को सूचना दी। गेट तोड़कर परिजन अंदर घुसे तो शिवांग का शव फंदे पर लटका हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
डायरी में मिला सुसाइड नोट
शिवांग की मौत के दो दिन बाद कमरे से डायरी मिली। इसमें सुसाइड नोट रखा हुआ था। शिवांग के भाई शिवम दुबे का कहना है कि सुसाइड नोट में शिवांग ने लिखा है कि उसकी एक युवती से दोस्ती थी , युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, शादी नहीं करने पर आत्महत्या कर उसे फंसाने की धमकी दे रही थी, वह अभी शादी नहीं करना चाहता था और युवती की धमकियों से परेशान था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को डायरी दी है, पुलिस ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है जिससे हैंडराइटिंग का मिलान हो सकेगा। जिससे पता चल सके कि म्रतक ने ही सुसाइड नोट लिखा था या नहीं।