आगरालीक्स…आगरा में कुत्तों और बिल्लियों को पालने वालों को जरूर कराना होगा पंजीकरण. जानें हर साल कितने रुपये देने होंगे. बिना रजिस्ट्रेशन पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना
आगरा नगर निगम की ओर से पालतू कुत्तों और बिल्लियों का पंजीकरण कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए हर साल 500 रुपये जमा कराने होंगे. बिना रजिस्ट्रेशन कुत्तों और बिल्लियों को पालने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा और इसके लिए निगम ने जांच के लिए टीम भी गठित कर दी है.सिर्फ 72 कुत्तों का पंजीकरण
आगरा में पालतू कुत्तों और बिल्लियों की संख्या हजारों में है लेकिन अभी तक केवल 72 लोगों ने ही अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण नगर निगम में कराया है. पंजीकरण कराने को लेकर लोगों में गंभीरता नहीं है जिसके कारण अब नगर निगम इन पर सख्ती बरतेगा. बिना पंजीकरण कुत्ता—बिल्ली पाए जाने पर मालिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके लिए टीम भी बना दी गई है.
नगर निगम ने देसी नस्ल के लिए 100 रुपये सालाना और विदेशी नस्ल के लिए 500 रुपये सालाना रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा है. पंजीकरण का नवीनीकरण न कराने पर गैर पंजीकृत कुत्तों के एवज में प्रतिदिन पांच रुपये के हिसाब से जुर्माना भी वसूला जाएगा. इसका रजिस्ट्रेशन मेरा आगरा एप के जरिए आनलाइन भी किया जा सकता है. वहीं नगर निगम कार्यालय जाकर आफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते है.