मथुरालीक्स…वृंदावन में इवेंट मैनेजर ने नौकरी के बहाने किया गंदा काम. दिल्ली की युवती के आरोपों के बाद पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार
आगरा मंडल के मथुरा जिले में नौकरी के बहाने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. दिल्ली की युवती को नौकरी देने के बहाने इवेंट मैनेजर ने वृंदावन बुलाया और गेस्ट हाउस में जाकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद से आरोपी तीन माह से फरार चल रहा था जिसे अब पानीघाट से अरेस्ट कर लिया गया है.दिल्ली के पीतमपुरा में रहने वाला हर्ष गिरधर इवेंट मैनेजर है. तीन महीने पहले यमुना विहार में रहने वाली एक युवती को नौकरी दिलाने के बहाने वृंदावन लेकर आया था. यहां रमणरेती मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया. युवती ने दिल्ली के मंडावली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. एक महीने पहले यह केस वृंदावन कोतवाली में ट्रांसफर किया गया. पुलिस ने आरोपी हर्ष गिरधर को पानीघाट तिराहे के पास से अरेस्ट कर लिया है. सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली में इवेंट मैनेजर है और उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है.