आगरालीक्स…शारदा वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों का यूपी लैक्रॉस टीम में चयन, सुंदर नगर के फेडरेशन कप में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलेंगे
आगरा में शारदा वर्ल्ड स्कूल के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश लैक्रॉस टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी 10 से 12 मई तक सुन्दर नगर में आयोजित होने वाले फेडरेशन कप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें राघव मित्तल, हरमन सिंह, आर्यन कुमार एवं शशांक शर्मा शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।विद्यालय के एच ओ एस श्री सत्यकि बनर्जी, स्कूल एडवाइजर डॉ. गरिमा यादव तथा वाइस प्रिंसिपल नीता रानी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन एवं खेल विभाग ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का उत्साह देगी।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर श्री प्रशांत गुप्ता, सीईओ शारदा ग्रुप ने शुभकामानाएं प्रेषित कीं ।