आगरालीक्स…आगरा में चल रही मिड टर्म पीईडी ऑल ईआर कॉन-2026 में डॉ. मान्या गोयल और डॉ. आकांक्षा मलिक को मिला डॉ. रमेश प्रसाद गोल्ड मेडल…
आगरा के होलीडे इन होटल में आयोजित मिड टर्म पीईडी ऑल ईआर कॉन-2026 में देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों की मौजूदगी में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा (पीडियाट्रिक्स विभाग) द्वारा एमडी पीडियाट्रिक्स के लिए प्रतिष्ठित डॉ. रमेश प्रसाद गोल्ड मेडल डॉ. मन्या गोयल और डॉ. अकांक्षा मल्लिक को प्रदान किया गया। यह मेडल स्वास्थ्य सेवा में डॉ. रमेश प्रसाद के योगदान को सम्मानित करता है।मुख्य अतिथि डॉ. परमेश (आईएपी एलर्जी एंड इम्यूनोलॉजी चैप्टर के फाउंडर चेयरपर्सन) के अलावा डॉ. पंकज गुप्ता (एचओडी पीडियाट्रिक्स), डॉ. पीयूष प्रसाद, डॉ. राकेश भाटिया, डॉ. अरुण जैन, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. स्वाति डेवेडी सहित अनेक सीनियर पीडियाट्रिशियन उपस्थित होकर छात्राओं को बधाई दी। विजेताओं ने कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की। लंबे अध्ययन, क्लिनिकल रिसर्च और मरीज सेवा में उनकी निपुणता ने सभी को प्रभावित किया। फैकल्टी ने बताया कि ये छात्राएं रात-दिन परिश्रमरत रहीं, जटिल केस सुलझाए और टीम वर्क का उदाहरण बनीं।
पेडालरकॉन में विशेषज्ञों ने एलर्जी, इम्यूनोलॉजी पर चर्चा की। डीन ने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र संस्थान की धरोहर हैं। विजेताओं ने गुरुओं व परिवार को श्रेय दिया। यह समारोह चिकित्सा शिक्षा की नई ऊंचाइयों का प्रतीक बना।