Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Agra University Bed Scam: Interim relief to 156 teachers
बिगलीक्स

Agra University Bed Scam: Interim relief to 156 teachers

101

आगरालीक्स…आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि की फर्जी बीएड डिग्री मामले में शिक्षकों को बडी राहत, हाईकोर्ट ने शिक्षकों को अं​तरिम राहत दी है। बुधवार को इलाहाबाद, हाईकोर्ट ने जांच पूरी होने तक शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई न करने के आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई आठ जनवरी को होगी, 5 फरवरी तक स्थगन आदेश जारी किया गया है।
आगरा के अंबेडकर विवि के बीएड सत्र 2005 में 5 हजार से अधिक फर्जी बीएड मार्कशीट से युवकों ने शिक्षक की नौकरी प्राप्त की है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने फर्जी बीएड मार्कशीट धारकों की सूची शिक्षा विभाग, इहालाबाद को सौंपी थी, इसके बाद फर्जी बीएड डिग्री धारक शिक्षकों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए थे। इस आदेश के बाद यूपी के सभी जिलों के बीएसए ने फर्जी बीएड डिग्री मामले के संदिग्ध शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं।
कोर्ट ने दी अंतरित राहत
इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की इलाहाबाद बैंच में याचिका संख्या 56339/2017 सूर्यवंशी बनाम स्टूट आॅफ यूपी एंड अदर्स पर बुधवार को सुनवाई हुई। एडवोकेट
अशोक खरे, आगरा के विवेक कुमार, मदन मोहन शर्मा, म्रत्युजंय द्वारा याचिका दायर कराई गई थी। आगरा के एडवोकेट विवेक कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट ने जांच पूरी होने तक शिक्षकों पर कार्रवाई न करने के लिए निर्देश ​देते हुए अंतरित राहत दी है। इस दौरान शिक्षक अध्यापन कार्य करेंगे और उन्हें तनख्वाह मिलती रहेगी। कोर्ट न यह भी कहा है कि छात्रों की डिग्री निरस्त करने का अधिकारी केवल डॉ भीमराव अंबेडकर विवि को ही है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद बीएसए द्वारा शिक्षकों को चार्जशीट दी जाएगी।
छात्रों की कानूनी मदद के लिए एडवोकेट सामने आए
आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के बीएड फर्जी मार्कशीट प्रकरण में सही छात्र भी फंस गए हैं, ऐसे छात्रों की कानूनी मदद के लिए एडवोकेट सामने आए हैं, वे उनका केस लडेंगे।
विवि के बीएड सत्र 2004 05 में 4780 फर्जी मार्कशीट की रिपोर्ट एसआईटी ने दी है, इसमें से अधिकांश शिक्षक है। 4780 में से एक हजार से अधिक ऐसे छात्र हैं जिनके नंबर बढाए गए हैं, वे कॉलेज के छात्र भी रहे हैं और परीक्षा में भी शामिल हुए। इसमें से कुछ सही छात्र भी हैं, ये छात्र एडवोकेट विवेक कुमार के संपर्क में आए हैं, उनकी परेशानी को देखते हुए वे केस लडने के लिए तैयार हो गए हैं।
विवि अधिकारियों ने की गडबडी, फंस रहे छात्र

advocate 3

एडवोकेट विवेक कुमार ने बताया कि बीएड प्रकरण में दो तरह के केस हैं, एक हजार केस ऐसे हैं जिन्होंने परीक्षा दी थी और बाद में नंबर बढा दिए गए, इसमें से तमाम सही छात्र, उसी तरह से फंस गए हैं जिसके कारण मामला खुला है। दरअसल, विवि ने बीएड सत्र 2004 05 के छात्र सुनील कुमार को 54 फीसद की बीएड की मार्कशीट दी थी। उन्होंने अपनी मार्कशीट से नौकरी के लिए आवेदन किया, उसी समय उनकी मार्कशीट खो गई, सुनील कुमार ने विवि से डुप्लीकेट मार्कशीट बनवाई तो उसमें उनके अंक 84 फीसद थे, वे 54 पफीसद अंक की मार्कशीट से आवेदन कर चुके थे और सलेक्शन भी हो गया था। सुनील कुमार ने विवि के चक्कर लगाए और यह कहा कि यह बता दें कौन सी मार्कशीट सही है जिससे उस मार्कशीट के आधार पर नौकरी लग सके। विवि द्वारा कोई जवाब न देने पर वे हाईकोर्ट चले गए, हाईकोर्ट ने एसआईटी गठित कर दी और मामला खुल गया। इसी तरह से तमाम छात्र हैं जिन्हें जानकारी भी नहीं है और उनके अंक बढा दिए गए हैं। ऐसे केस में एडवोकेट विवेक कुमार केस लडेंगे।

advocate 2

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FIR lodge against Hydra driver in Raja Ki Mandi accident case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में राजा मंडी चौराहे पर मेट्रो के काम में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Patient & four other stuck in Hospital Lift in Agra, Rescued

आगरालीक्स ,,Agra News”आगरा के हॉस्पिटल में लिफ्ट में एक घंटे फंसे रहे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast from 26 to 29th April 2026 in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में भीषण गर्मी, 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 24th April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 24 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी बोर्ड,...

error: Content is protected !!