आगरालीक्स…सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल की ऐतिहासिक उपलब्धि. 7 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए
आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल ने कक्षा 12वीं के अब तक के सबसे बेहतरीन नतीजों के साथ इतिहास रच दिया है। हमारे छात्रों का यह शानदार प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, लगन और हमारे शिक्षकों व अभिभावकों के निरंतर मार्गदर्शन को दर्शाता है।नतीजों की मुख्य बातें:
7 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए
27 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए
70 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए
स्कूल का औसत 76.20% के प्रभावशाली स्तर पर रहा
