Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Repair work has begun on the roads damaged by metro construction along MG Road in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: Repair work has begun on the roads damaged by metro construction along MG Road in Agra…#agranews

267

आगरालीक्स…आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य से खराब हुई सड़कों की मरम्मत शुरू. कई जगहों से बैरिकेडिंग भी हटने लगीं….

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मेट्रो के अधिकारियों को तलब कर आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना से संबंधित क्षेत्रों विभिन्न प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था, सड़क निर्माण आदि के कड़े निर्देश दिए गए थे। जिसके परिणामस्वरूप मेट्रो द्वारा युद्ध स्तर पर सड़क मरम्मत, गड्ढा मुक्ति एवं यातायात सुचारु बनाए रखने के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आगरा मेट्रो परियोजना के तहत शहर के निवासियों को सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में यूपी मेट्रो द्वारा दूसरे कॉरिडोर में जिन प्रमुख स्थानों पर यू गर्डर रखे जा चुके हैं अथवा पिलर का निर्माण पूरा हो गया है, वहां से बैरिकेडिंग हटाकर रोड बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ मॉल रोड से अधिकतम भाग से बैरिकेडिंग हटाई जा चुकी है।

यूपी मेट्रो द्वारा अब तक कैंट क्षेत्र में सुल्तानपुरा, सदर बाजार मेट्रो स्टेशन के आसपास, प्रतापपुरा से कलेक्ट्रेट परिसर के बीच विभिन्न स्थानों, सुभाष पार्क, धाकरान चैराहा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज के आसपास, नगर निगम कार्यालय के सामने एवं मॉल रोड,रकाबगंज डिवीजन,पिलर नं.112 से 114 पैंच कार्य पूर्ण हो चुका है, साथ ही महात्मा गांधी रोड, पिलर नंबर 134 से 136 तथा पिलर नंबर 149 (होटल मोती पैलेस) पैच का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और बैरिकेडिंग हटाकर सड़क निर्माण कर यातायात को सुगम बनाने की पहल शुरू कर दी गई है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सर्वाधिक ट्रैफिक वाले स्थानों को प्राथमिकता देते हुए सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है। इसी क्रम में रावली मंदिर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कर मार्ग को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। वहीं कलेक्ट्रेट मोड़ पर सड़क मरम्मत का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं मेट्रो कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जहां भी बैरिकेडिंग के कारण अनावश्यक यातायात बाधित हो रहा हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए बैरिकेडिंग हटाई जाए तथा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि आमजन को यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। सड़क निर्माण, गड्डा मुक्ति एवं ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित एजेंसियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि एमजी रोड पर यातायात को सुगम बनाने हेतु पहले से प्रयास किए जा रहे हैं। आगरा मेट्रो टीम द्वारा पहले से ही बैरिकेडिंग के अंदर भी सड़क निर्माण कार्य सिविल कार्यों के साथ ही शुरू कर दिया गया था, ताकि बैरिकेडिंग हटने के बाद शहरवासियों को जल्द सुगम यातायात का साधन मिले एवं सड़क बनने में अतिरिक्त समय ना लगे। यह पहल न केवल मेट्रो के काम को गति देगी, बल्कि शहर में यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाएगी। इन प्रयासों से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर का सौंदर्य भी बढ़ेगा। बेहतर फुटपाथ और सड़कें आगरा के निवासियों के लिए एक सुखद और सुरक्षित यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करेंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Janmashtami Update: 600 Pass for Mangla Aarti on 4-5 September Mid Night from 1.55 AM, Full Process

मथुरालीक्स वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर साल में एक...

बिगलीक्स

Agra News Live: 7 More days for E KYC of 1.47 Lakh LPG Gas Customers in Agra

आगरालीक्स आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज से चार दिन तक बारिश का अलर्ट, जानेंआगरा...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 2nd September 2026

आगरालीक्स आगरा का 2 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर...

error: Content is protected !!