आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एक हाईप्रोफाइल मामले में जूता कारोबारी पर एक करोड़ रुपये और मर्सिडीज कार न देने पर तीन तलाक देने और दोबारा रखने के लिए ससुर और देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप। मुकदमा दर्ज, जूता कारोबारी ने ससुराल पक्ष पर उधार रुपये नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। ( Agra live News: Woman lodge FIR against businessman husband & others )
मंटोला क्षेत्र के जूता कारोबारी की पांच साल पहले शादी हुर्ठ थी, दो बच्चे हैं। जूता कारोबारी की पत्नी ने आरोप लगाए कि उनके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं, एक करोड़ रुपये और मर्सिडीज मांगी, दहेज देने से इन्कार करने पर 11 मई को तीन बार तलाक बोल दिया, 12 मई को पति ने दोबारा रखने के लिए हलाला कराने के लिए कहा, आरोप है कि महिला से उसके ससुर और देवर ने दुष्कर्म किया, विरोध करने पर पति और ससुरालीजनों ने पीटा, उसने 112 नंबर पर कॉल कर दी।
जूता कारोबारी ने ससुरालीजनों पर घर में घुसकर मारपीट करने के लगाए आरोप
जबकि जूता कारोबारी का आरोप है कि ससुर पांच लाख रुपये उधार ले गए थे, उनसे रुपये मांगे तो वापस नहीं किए, अपने साथ 20 लोगों को लेकर धर पर आ गए, मारपीट की। यह पूरी घटना सीसीटीवी में है। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की तहरीर पर जूता कारोबारी पति, ससुर सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जूता कारोबारी ने भी तहरीर दी है।