आगरालीक्स …Agra News: आगरा में ग्रेटर आगरा में आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट के रेट का प्रस्ताव हुआ तैयार, 20 मई को बोर्ड बैठक में प्लॉट के रेट पर मुहर लगाई जाएगी।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे, लखनऊ एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड के पास 449.6 हेक्टेयर भूमि पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जा रहा है, 5142 करोड़ रुपये से विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप हैं और इन 10 टाउनशिप में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से लेकर उच्च आय वर्ग के 4353 प्लॉट की बिक्री की जाएगी।
20 मई को प्लॉट के रेट पर लगेगी मुहर
ग्रेटर आगरा के लिए आवासीय प्लॉट के न्यूनतम रेट 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर और व्यावसायिक प्लॉट के लिए 66 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किए गए हैं। 20 मई को होने जा रही एडीए बोर्ड की बैठक में ग्रेटर आगरा के प्लॉट के रेट घोषित किए जाएंगे।
23 हेक्टेयर भूमि डूब क्षेत्र में आए
रायपुर रहनकलां में ग्रेटर आगरा विकसित हो रहा है, एनजीटी की सख्ती के बाद सैटेलाइट से असगरपुर से लेकर प्रयागराज तक सैटेलाइट से डूब क्षेत्र के कोआर्डिनेटस तय किए गए, इसमें ग्रेटर आगरा का 23 हेक्टेयर क्षेत्र भी आ गया है। इस पर अब एडीए 23 हेक्टेयर जमीन पर निर्माण कार्य की जगह वाटर बाडीज विकसित करेगा और उस क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा।