आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सीबीएसई 12 वीं में टॉप करने वाले छात्रों से जानें कैसे की पढ़ाई, कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कोई सीए तो किसी को करना है कारोबार। ( Agra Live News: Agra CBSE 12th Toppers Tips, 8 hours reading & stop use of social media)
आगरा में 161 सीबीएसई स्कूलों के 16 हजार छात्रों ने 12 वीं की परीक्षा दी थी। सीबीएसई 12 वीं में खुशी सबलोक ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है वे कॉमर्स स्ट्रीम से हैं। टॉप करने वाले छात्रों का कहना है कि उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। स्कूल में मन लगाकर पढ़ाई की, हर कांसेप्ट समझा, नियमित आठ से 10 घंटे पढ़ाई की। इसके बाद टयूशन की जरूरत नहीं पड़ी, सेल्फ स्टडी से ही टॉपर बन गए।
कारोबार करना चाहती है टॉपर, माता पिता सीए
दयालबाग निवासी सीए राजेश सबलोक और रेनू सबलोक की बेटी खुशी सबलोक ने टॉप किया है वे डीयू से बीकॉम आनर्स करना चाहती हैं और अपना कारोबार करने का सपना है। जबकि परी सीए बनना चाहती हैं, मयंक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
1 खुशी सबलोक डीपीएस 98.8 प्रतिशत
2 मयंक केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 98.6
3 परी साधवानी, सुमित राहुल मेमोरियल पब्लिक स्कूल और काव्य अग्रवाल बोस्टर पब्लिक स्कूल 98.2 प्रतिशत
अक्षरा मित्तल डीपीएस 98 प्रतिशत