आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरस रही आग, कल से आने वाले 6 दिन और ज्यादा खतरनाक. मौसम विभाग ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी…
आगरा में आसमान से आग बरस रही है. भीषण गर्मी की चपेट में है ताजनगरी. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें आगरा को झुलसाना शुरू कर देती हैं. दोपहर में धूप का आलम इतना तेज होता है कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल होता है. लोग जरूरी काम या मजबूरी में ही घर से बाहर निकल रहे हैं. आज भी आगरा दिन में गर्मी से धधका है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग के अनुसार कल यानी शुक्रवार से आने वाले छह दिन और भीषण गर्मी के हैं. आगरा में दिन में लू चल सकती है. इसके लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 14/05/26) 41.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/05/26) 25.6
Departure from Normal(oC) 0.2