Wednesday , 8 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: GRP Caught Man with Rs. 40 lakhs fake 500 Notes, Racket busted…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: GRP Caught Man with Rs. 40 lakhs fake 500 Notes, Racket busted…#agranews

255

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर 40 लाख के नकली नोट के साथ पकड़ा युवक. हैरान करने वाला नकली नोट चलाने का तरीका. 500—500 नोटों की गड्डियों को देख चकरा गए जीआरपी कर्मी…

आगरा कैंट पर जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बुधवार रात स्टेशन पर पर जीआरपी चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान उसे एक युवक प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक युवक संदिग्ध हालत में बैठे देखा. युवक के पास एक बड़ा बैग था. जीआरपी ने जब बैग को चेक किया पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए. बैग में 500—500 नोटों की 80 गड्डियां रखी हुई थीं. जब इन नोटों को चेक किया गया तो गड्डियों के ऊपर रखे दो—तीन नोट असली थे और बाकी पूरी गड्डी नकली नोटों की थी.

दिल्ली से आया था, नागपुर जाने के लिए कर रहा था ट्रेन का इंतजार
पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम जसवीर सिंह निवासी रोझा, थाना लूनकरन, बीकानेर, राजस्थान बताया. उसने बताया कि वह दिल्ली से आगरा पहुंचा था और यहां से नागपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था. जीआरपी को उसके पास नागपुर का कन्फर्म टिकट भी मिला. उसने बताया कि उसे ये नोट की खेप दिल्ली में दी गई थी जिसे नागपुर में किसी को सप्लाई करना था.

बीकानेर में नकली नोटों की छपाई
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नकली नोटों की छपाई बीकानेर में होती है. वहां से ये खेप दिल्ली भेजी जाती है और दिल्ली में बैठा गैंग इसे देश के अलग—अलग हिस्सों में सप्लाई करता है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगरा कैंट थाना जीआरपी में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ठगी का तरीका बदला
पूछताछ में आरोपी जसवीर ने बताया कि गिराेह के बड़े टप्पेबाज जो 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक ठगी करते हैं, उनके लिए इन गड्डियों को बीकानेर में बनाया जाता है. गड्डी के ऊपरी और नीचे कुछ असली नोट लगा दिए जाते हैं, जिससे कि पहली नजर में चेक करने पर वह नोटों की गड्डी की तरह प्रतीत होती है. गिरोह के बड़े टप्पेबाज दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, नागपुर, जयपुर समेत अन्य शहरों में फैले हुए हैं. वर्तमान में सोने की ईंट बेचने का तरीका पुराना हो गया है. लोग इससे परिचित हो गए हैं. टप्पेबाजों ने अब तरीका बदल दिया है, वह दिल्ली एनसीआर समेत बड़े शहरों में प्रापर्टी डीलर एवं महंगी जमीनों का मालिक बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं. जमीनों के फर्जी कागजात अपने पास रखते हैं, लोगो को जाल में फंसाने के बाद जरूरत बता महंगी संपत्ति के कागजात गिरवी रखने या कौड़ियों में बेचने की बात करते हैं. उनसे बतौर पेशगी मोटी रकम ले लेकर गायब हो जाते हैं. शिकार को जाल में फंसाने के लिए गिरोह के ही दूसरे सदस्य प्रापर्टी डीलर बने साथी को नकली नोटों की गड्डी दिखा सौदा करने की बात करता है, जिससे जाल में फंसे व्यक्ति को लगता है कि कहीं सौदा उसके हाथ से न निकल जाए. गिराेह पेशगी के नाम पर लाखों रुपये ले लेते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: ADA seals hospital and three-storey building…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मानचित्र के विपरीत बन रहा हॉस्पिटल पर एडीए ने लगाई...

टॉप न्यूज़

Agra News: The annual Bhandara of Param Guru Huzur Dr. M.B. Lal Sahab Maharaj has commenced at Dayalbagh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में कल से 75 एकड़ में होगी धान की...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 100 more AC e-buses will soon arrive in Agra….#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में जल्द 100 और एसी ई बसें आएंगी. एत्मादपुर,...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : National Road Safety Board constituted, but what happens next? Read the full details

आगरालीक्स…वीडियो न्यूज, क्यों बनाया गया है राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड और अब...

error: Content is protected !!