आगरालीक्स …Agra News: आगरा में दयालबाग पोइया घाट से खंदौली के बीच यमुना में बने पैंटून पुल शाम होते ही हो जाएगा बंद, पुलिस कर्मी भी तैनात, जानें नई व्यवस्था। ( Agra Live News: Pantoon bridge closed for Vehicles after sunset in Agra )
आगरा में दयालबाग पोइया घाट से यमुना पर डेढ़ महीने पहले करीब एक करोड़ की लागत से बनाए गए पैंटून पुल से खंदौली पहुंचने में 10 से 15 मिनट का समय लग रहा है। इससे पैंटून पुल पर वाहनों का लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है और आए दिन जाम भी लग रहा है। वाहनों का दबाव बढ़ने से पैंटून पुल के एप्रोच रोड और पुल की लोहे की प्लेट उखड़ गई हैं।
सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही निकल सकेंगे वाहन
पैंटून पुल की लोहे की प्लेट उखड़नें और वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद अब पैंटून पुल पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही वाहनों आ जा सकेंगे। इसके बाद वाहन नहीं निकलेंगे, इसके लिए पैंटून पुल पर बोर्ड लगा दिया गया है। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गजेंद्र वाष्र्णेय का कहना है कि पैंटून पुल पर सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले ही वाहन आ जा सकेंगे। पुलिस भी तैनात की गई है।