आगरालीक्स:…वीडियो न्यूज, आगरा के वाटर वार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से कारोबारी के आठ साल के बेटे की मौत में तेवतिया वाटर पार्क के संचालक और स्टाफ पर मुकदमा दर्ज, जानें किन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा। ( Agra Live News: Businessman 8 year old son died, FIR lodge against Tevatiya Water Park owner & employees in Agra )
आगरा के अजीत नगर, खेरिया मोड के रहने वाले शू ट्रेडिंग कारोबारी रोबिन सिंह के दो बेटे हैं, वे पत्नी नीलम, अपने दो बेटे और रिश्तेदार के तीन बच्चों के साथ रविवार शाम को तेवतिया वाटर पार्क, मिढ़ाकुर किरावली गए थे। शाम करीब पांच बजे रोबिन सिंह के छोटे बेटे ने टॉयलेट जाने के लिए कहा, रोबिन सिंह के अनुसार, वे अपने छोटे बेटे को टॉयलेट कराने ले गए और बड़े बेटे मनित से कह गए कि वह बच्चों वाले स्विमिंग पूल में ही रहे, बड़ों के स्विमिंग पूल में ना जाए।
वापस आए तो मनित दिखाई नहीं दिया, आरोप स्टाफ ने नहीं की मदद
रॉबिन सिंह अपने छोटे बेटे को टॉयलेट कराने के बाद वापस लौटे तो उन्हें मनित दिखाई नहीं दिया। उन्होंने स्टाफ से कहा तो स्टाफ ने कह दिया कि बाहर चला गया होगा, इसके बाद भी मनित की तलाश नहीं की। स्विमिंग पूल का पानी गंदा होने के चलते उसमें मनित दिखाई नहीं दिया। करीब 30 मिनट बाद मनित को बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
दूसरी कक्षा में पढ़ता था मनित, वाटर पार्क संचालक पर मुकदमा
मनित माही इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। मनित की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने रोबिन सिंह की तहरीर पर तेवतिया वाटर पार्क के संचालक और स्टाफ पर लापरवाही से मौत के मामले में बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।