आगरालीक्स …Agra News: आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की हत्या के आरोपी रवि यादव ने पुराने मामले में कोर्ट में किया सरेंडर, ट्रांसपोर्टर के बेटे ने नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य पर साजिश में शामिल होने के लगाए हैं आरोप।
आगरा में चार अप्रैल की सुबह मल्ल का चबुतरा पर तेज स्पीड कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत हो गई थी, असगर अली के बेटे ने इसे हत्या बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या में नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी अजय सिंह यादव, रवि यादव सहित अन्य पर हत्या की साजिश का शक जताया था। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही कार जब्त की थी जिससे ट्रांसपोर्टर असगर अली को टक्कर मारी गई थी, यह कार गणेश प्रसाद के नाम थी, जो हरीपर्वत क्षेत्र की गौशाला में कार्यरत है इससे पहले कार पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार यादव के नाम भी रही है।
रवि यादव की घटनास्थल पर मिली थी मोबाइल की लॉकेशन, आडियो हुआ था वायरल
पुलिस जांच में रवि यादव की घटनास्थल पर मोबाइल की लॉकेशन मिली थी। इसके बाद पुलिस ने ट्रांसपोर्टर असगर अली की हत्या में रवि यादव को आरोपी बताया था, चार दिन पहले एक आडियो भी वायरल हुआ था, वायरल आडियो में दावा किया गया था कि रवि यादव पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार यादव से बात कर रहा था और घटनाक्रम के बारे में बताया जा रहा है, इस मामले में पुलिस आवाज की फोरेंसिंक जांच कराएगी।
पुलिस की पकड़ से पहले किया सरेंडर
पुलिस को रवि यादव की तलाश थी इससे पहले मंगलवार को रवि यादव ने एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
मंगलवार को रवि यादव ने थाना हरीपर्वत में 2019 मेंवीवीआईपी विरोध प्रदर्शन के दौरान रवि यादव समेत नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि प्रदर्शन के दौरान डिप्टी सीएम के काफिले को रोकने, काले झंडे दिखाने और हंगामा करने की कोशिश की गई थी। मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। अधिवक्ता अवनीश कुमार बैश और बिलाल अहमद द्वारा रवि यादव को कोर्ट में पेश किया गया, उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।