आगरालीक्स…Agra News” आगरा में इस सीजन का सबसे गर्म दिन, 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, जानें आगरा में अभी तक सबसे ज्यादा तापमान कितना दर्ज किया जा चुका है। ( Agra Live News: Hottest day of 2026 in Agra, Temperature @ 46.7 Degree)
आगरा में भीषण गर्मी के साथ लू के प्रकोप से लोग बेहाल हैं। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली, इससे सुबह का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप और लू से लोगों का बुरा हाल रहा। इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में अभी तक अधिकतम तापमान
44 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है।
1998 में 48.6 डिग्री पहुंचा चुका है तापमान
आगरा का अधिकतम तापमान 1998 में 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके बाद 2024 में भी अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने इस बार 47 डिग्री सेल्सियस तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है।
आगरा में गर्मियों में अधिकतम तापमान1- 27 मई 1998 48.6
2- 27 मई 2024 47.8
3- 20 मई 2024 47.7
4- 18 मई 2024 46.9
5- 26 मई 2020 46.7
6- 21 मई 2024 46.6
7- 19 मई 2024 46.5
8- 30 मई 2019 46.3