Tuesday , 19 May 2026
Home आगरा Agra’s Temperature 46.5° C: Summer vacations have not yet started in many schools in Agra….#agranews
आगरा

Agra’s Temperature 46.5° C: Summer vacations have not yet started in many schools in Agra….#agranews

76

आगरालीक्स…आगरा के कई स्कूलों में अभी तक नहीं हुई गर्मियों की छुट्टियां. भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन के आदेश के बाद ही आज हुई छुट्टियां. आज आदेश नहीं आया तो कल फिर खुलेंगे स्कूल

आगरा के अधिकतर स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 17 मई से हो चुकी हैं. लेकिन कई ऐसे भी स्कूल हैं जिनमें अभी गर्मियों की छुट्टियां नहीं हुई हैं. यहां अभी भी बच्चों को बुलाया जा रहा है. इन स्कूलों में 22 या 23 मई से ही गर्मियों की छुट्टियां होंगी. आज 19 मई को स्कूलों में छुट्टियां इसलिए की गईं क्योंकि 18 मई को प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे. अगर आज मंगलवार को भी आदेश आ जाता है तभी स्कूल 20 मई को बंद रहेंगे अन्यथा खुलेंगे.

आगरा इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है. आगरा में भीषण गर्मी के साथ लू के प्रकोप से लोग बेहाल हैं. मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली, इससे सुबह का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोपहर में तेज धूप और लू से लोगों का बुरा हाल रहा. इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आगरा में अभी तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है.

1998 में 48.6 डिग्री पहुंचा चुका है तापमान
आगरा का अधिकतम तापमान 1998 में 48.6​ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके बाद 2024 में भी अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने इस बार 47 डिग्री सेल्सियस तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है।
आगरा में गर्मियों में अधिकतम तापमान1- 27 मई 1998 48.6
2- 27 मई 2024 47.8
3- 20 मई 2024 47.7
4- 18 मई 2024 46.9
5- 26 मई 2020 46.7
6- 21 मई 2024 46.6
7- 19 मई 2024 46.5
8- 30 मई 2019 46.3

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A confluence of devotion and spirituality at the Srimad Bhagwat Gyan Yagna at the Sri Mankameshwar Temple Math in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में भक्ति...

आगरा

Agra Live News: A sales manager died while sitting in Agra. Heat stroke is suspected…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बैठे—बैठे सेल्स मैनेजर की मौत. हीट स्ट्रोक के आसार. स्वास्थ्य...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Opposition to Drug Market Shutdown Intensifies; Rift Emerges Among Associations

आगरालीक्स…’व्यापार हमारा कर्म है और मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराना हमारा धर्म...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : People in Agra struggle with scorching heat; roads remain deserted during the afternoon hours

आगरालीक्स…’इमरजेंसी अलर्ट’, सोमवार शाम अचानक मोबाइल फोन एक साथ तेज बीप और...

error: Content is protected !!