Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Civic Polls 2017 : BJP candidate Navin Jain win, BSP Digamber Singh Dhakrey loses
बिगलीक्स

Agra Civic Polls 2017 : BJP candidate Navin Jain win, BSP Digamber Singh Dhakrey loses

164

आगरालीक्स….. आगरा के नगर निगम चुनाव में मेयर के पद पर जीत डिक्लेयर करना बाकी रह गया है, भाजपा से मेयर प्रत्याशी नवीन जैन 24 वें राउंड के बाद 67 हजार वोट से बसपा प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे से आगे चल रहे हैं। 26 राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। मेयर पद पर नवीन जैन करीब 72 हजार मतों से जीते। अभी अधिकृत घोषणा होना बाकी। 100 में से 65 पार्षद सीटों पर भी हासिल की जीत। 26 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन को 217470 वोट मिले हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे को 144047 वोट मिले।
मेयर पद पर शुरूआत में बसपा ने बढत ली और 10 वें राउंड तक बसपा प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन से 19 हजार वोट से आगे चल रहे थे, इसके बाद भाजपा प्रत्याशी की बढत बढती गई और बसपा प्रत्याशी से वोट का अंतर बढता रहा।
14 वे राउंड के बाद भाजपा 8 हजार वोट से आगे। भाजपा के नवीन जैन को 112078 और बसपा के दिगम्बर सिंह को 1045987 वोट मिले। 18 वे राउंड के बाद बीजेपी 27787 वोट से आगे। बीजेपी के नवीन जैन को 144930 और बसपा के दिगम्बर सिंह को 122143 वोट।
19 वे राउंड के बाद बीजेपी 35787 वोट से आगे। बीजेपी के नवीन जैन को 161090 और बसपा के दिगम्बर सिंह को 125555 वोट।
मेयर प्रत्याशियों पहला राउंड
1 दिगंबर सिंह धाकरे बसपा प्रत्याशी -11416
2 नवीन जैन भाजपा प्रत्याशी – 4330
3 राजेश गुप्ता आम आदमी प्रत्याशी -69
4 राहुल चतुर्वेदी सपा प्रत्याशी -468
5 लोचन चौधरी लोकदल प्रत्याशी -149
6 विनोद बंसल कांग्रेस प्रत्याशी – 676
निर्दलीय प्रत्याशी
7 हरीश उर्फ हरीश चंद भारती – 177
8 अशोक -166
9 चौधरी बशीर -477
10 महावीर -72
11 महेश कुमार चौधरी – 52
12 विमल -349
13 सुमन श्रीवास्तव – 190
14 नोटा नन आॅफ द अबव – 134

आगरा में पहले चरण के लिए 22 नवंबर को मतदान हुआ था, एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से मंडी समिति में मतणना होगी और सुबह नौ बजे से नतीजे आने लगेंगे। मेयर और 100 पार्षद जीत दर्ज करेंगे। ऐसे में सटटा बाजार में भावों में उतार चढाव आ रहा है।
सटटा बाजार में भाजपा की जीत, कैसे तय करते हैं भाव
सटटा बाजार में पहले दिन से भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन की जीत बताई जा रही है, नवीन जैन के लिए 32 से 35 पैसे भाव है। जानकारों के मुताबिक, आगरा में पिछले चार चुनावों में भाजपा प्रत्याशी ने मेयर पद पर जीत दर्ज की है। इस बार पीएम मोदी फैक्टर और भाजपा की लहर है, केंद्र के बाद प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनी है। ऐसे में बिना लॉजिक के सटटा के भाव का चर्चाओं से आकलन करने वाले सटटा बाजार में भाजपा पर भी सटटा खेला जा रहा है। यह किसी के लिए भी आसान है कि आगरा में भाजपा से मेयर प्रत्याशी नवीन जैन जीत दर्ज करेंगे।
पिछले साल से तीन फीसद से अधिक मतदान
पिछले नगर निगम चुनाव में 2012 में 36. 23 फीसद मतदान हुआ था, इस बार मतदान 39 .76 फीसद हुआ हैं। इस तरह 2017 नगर निगम चुनाव में 503978 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया है।
5 लाख वोट पडने से भाजपा को बढत
रुझानों के अनुसार, 2012 के चुनाव में करीब चार लाख वोट पडे थे। इसमें से मेयर पद पर भाजपा के प्रत्याशी को 135647 वोट मिले थे और उसने बसपा प्रत्याशी 123213 को हराया था, हार का अंतर 12 हजार था। इस बार करीब एक लाख वोट अधिक पडे हैं, यह वोट भाजपा को फायदा दे सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

बिगलीक्स

Agra Live News: 50 year old Canara Bank building collapse in Agra, Shift in Kacharai Ghaat Branch

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman reach police station after boy friend refuse to marry

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से...

error: Content is protected !!