आगरालीक्स…अच्छी खबर, मथुरा से अयोध्या के लिए शुरू हो सकती है सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस. दोनो तीर्थस्थलों को रेलवे से जोड़ा जाएगा.
ब्रजवासियों के लिए अच्छी खबर है. आगरा मंडल के मथुरा जिल से अयोध्या के लिए सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने की संभावना है. रेलवे प्रशासन मथुरा और अयोध्या, दोनों ही तीर्थ स्थलों को एक साथ रेलवे से जोड़ने का प्रयास कर रहा है जिससे कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले. इस ट्रेन के संचालन के लिए फर्रूखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने ट्रेन चलाने के लिए रेलवे प्रशासन को पत्र लिखा है और रेलवे प्रशासन इस ट्रेन के संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है.वर्तमान में मथुरा और अयोध्या के बीच कोई सीधी ट्रेन नहीं है. ऐसे में श्रद्धालुओं को पारंपरिक ट्रेनों या सड़क मार्ग से सफर करना होता है जिससे अधिक समय लगता है. ऐसे में अगर वंदे भारत एक्सप्रेस वे इन दोनों शहरों के बीच संचालित होती है तो यह समय की बचत बहुत करेगी.