आगरालीक्स …Agra News: आगरा की युवती ने पति पर लगाए आरोप, सुहागरात पर भी नहीं बनाए संबंध, मोबाइल खंगालगने पर पति की 200 लड़कों से मिली चैट, लड़कों से बनाता है संबंध।
आगरा की रहने वाली युवती की शादी दिसंबर 2024 में हुई थी, युवती का आरोप है कि सुहागरात पर भी पति ने कहा कि पहले एक दूसरे को समझेंगे इसके बाद संबंध बनाएंगे, युवती को लगा कि उसके पति बहुत अच्छे हैं लेकिन कई दिनों के बाद भी पति ने जब युवती के साथ संबंध नहीं बनाए तो उसने सास ससुर से शिकायत की। युवती का आरोप है कि उसका पति उसे धक्का देकर हटा देता था लेकिन संबंध नहीं बनाए। कहा कि उसे लड़कियों में नहीं लड़कों में इंटरेस्ट है। मामला बढ़ता गया, आरोप है कि ससुरालीजनों ने पांच लाख और एक कार की डिमांड कर दी।
मोबाइल खंगालने पर खुला मामला, पति निकला समलैगिंग
युवती को अपने पति पर शक हुआ तो उसने पति की एक्टिविटीज नोटिस की, उसके चलने का तरीका लड़कियों जैसा था। जब उसका मोबाइल चेक किया तो उसकी 200 लड़कों के साथ चैट मिली, वह लड़की बनकर लड़कों से चैट करता था और उसने संबंध बनाता था। युवती 2025 मई में अपने मायके आगरा चली आई, पुलिस में शिकायत की लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट की मदद ली है।