Friday , 22 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: FIR will be lodged against those running illegal parking in the name of Municipal Corporation in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: FIR will be lodged against those running illegal parking in the name of Municipal Corporation in Agra…#agranews

26

आगरालीक्स…आगरा में नगर निगम के नाम से अवैध पार्किंग चलाने वालों पर होगी एफआईआर. जिले में निर्बाध बि​जली सप्लाई के आदेश…सीकरी में अवैध निर्माण पर होगा एक्शन

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री व जनपद प्रभारी जयवीर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद के विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक नवीन सर्किट हाउस सभागार में संपन्न हुई। प्रभारी मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को अवैध वसूली व अवैध पार्किंग तत्काल बंद करने, सड़क/रोड पर वाहनों की पार्किंग कर अवैध वसूली करने पर पुलिस को सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने, नगर निगम बिना पार्किंग स्थान चिन्हित किए अनुमति न देने, सड़क व रोड पर पार्किंग न करने, पार्किंग की क्षमता, रेट लिस्ट, ठेकेदार व पार्किंग स्थल का नाम का साइनेज लगाने,शहर की सभी पार्किंग की सूची पुलिस को देने,तथा पार्किंग कर्मचारियों का एक ड्रेस कोड नियत कर अनुपालन कराने के कड़े निर्देश दिए. उन्होंने नगर निगम के नाम से अवैध पार्किंग चलाने वाले पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा सम्बन्धित को जेल भेजने के निर्देश दिए.

खनन को लेकर हो औचक निरीक्षण
बैठक में जनपद में अवैध बालू,मोरंग,मिट्टी, पत्थर आदि के अवैध खनन पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को सम्बन्धित खनन की जनप्रतिनिधियों से गोपनीय रिपोर्ट लेकर औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए. बैठक में बताया गया कि विभिन्न ग्रामीण सड़कों पर खनन कार्य करने वाले भारी वाहनों के संचालन से नवीन बनी सड़कों व मरम्मतीकरण का कार्य क्षतिग्रस्त हो रहा है, अतः उन सड़कों पर भारी वाहनों के संचालन को प्रतिबन्धित किया जाए. मंत्री ने खनन सम्बन्धी अनुमति में यह शर्त लगाने के निर्देश दिए कि सड़क क्षतिग्रस्त होती है तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय की जायेगी.

अवैध निर्माणों पर हो एक्शन
बैठक में फतेहपुरसीकरी स्मारकों के आस-पास अवैध निर्माण की शिकायत की गई, उन्होंने जिलाधिकारी को एक टेक्नीकल टीम बनाकर, जिसमें प्रशासन,एएसआई को शामिल कर अवैध निर्माण चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए. बैठक में सिंचाई विभाग द्वारा सिर्फ टेल तक पानी पहुंचाकर उसका फोटो खींचकर नहरों में पानी बन्द कर देने, अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वारा किसी भी जनप्रतिनिधि का फोन न उठाने, व अत्यंत शिथिल कार्य प्रणाली होने की शिकायत की गई, मंत्री ने अधिशासी अभियंता को बैठक में कड़ी फटकार लगाई तथा जवाब तलब किया, अधिशासी अभियंता ने बताया कि लगातार जलापूर्ति की गई है, जनप्रतिनिधियों ने बैठक में प्रस्तुत किए गये जल वितरण के आंकड़ों को गलत बताया व उन्होंने कहा कि नियमानुसार 07 दिन तक टेल पर पानी रहने का नियम है. जनपद प्रभारी मंत्री ने सम्बन्धित सभी एसडीएम के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों का सत्यापन कराने तथा सम्बन्धित रिपोर्ट 03 दिन में उपलब्ध कराने, यदि गलत रिपोटिंग पाई जाती है तो अधिशासी अभियंता सिंचाई के विरूद्ध उच्च स्तर पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए.

बैठक में जनपद में भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर जलने के 10-12 दिन के बाद रिप्लेसमेंट पर मंत्री ने कड़ी फटकार लगाई, तथा ट्रांसफार्मर जलने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी के मौसम के दृष्टिगत फुंके ट्रांसफार्मर बदलने में विलम्ब होने की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आरडीएसएस के अन्तर्गत हुए कार्यों का पूरा लेखा-जोखा तथा जनपद में अभी तक कितने ट्रांसफार्मर जले हैं, कितने रिप्लेसमेंट हुए हैं, आदि का सम्पूर्ण ब्यौरा जिलाधिकारी के साथ बैठक कर प्रस्तुत करने, तथा तय रोस्टर घण्टों के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, फुंके ट्रांसफार्मर को तत्काल बदले जाने तथा जिलाधिकारी को समस्त प्रक्रिया को प्रभावी माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए. बैठक में टोरंट लि0 की समीक्षा की गई तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी भूमिगत विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Mathura Live News: Youth stages cockroach protest at Mathura Municipal Corporation…#mathura

आगरालीक्स….देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी चर्चा में. मथुरा नगर निगम में तो...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Samajwadi Party strong protest against inflation in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा का महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन. सपा सांसद को...

टॉप न्यूज़

Good news, direct Vande Bharat Express may start from Mathura to Ayodhya….#mathuranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, मथुरा से अयोध्या के लिए शुरू हो सकती है सीधी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Day temperature in Agra exceeds 45 degree Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सूरज ने बरसाई आग. दिन का तापमान लगातार तीसरे दिन...

error: Content is protected !!