Friday , 22 May 2026
Home आगरा Agra Live News: Chhath festival celebrated with dugdhabhishek of Yamuna Maiya in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Chhath festival celebrated with dugdhabhishek of Yamuna Maiya in Agra…#agranews

17

आगरालीक्स…आगरा में यमुना मैय्या का दुग्धाभिषेक कर किया पूजन, भक्तिभाव से मनाया छठ उत्सव. प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में मनाया छठ उत्सव

यमुना आरती स्थल पर ठाकुर मथुराधीश जी महाराज के गूंजते जयकारे और मंदिर में यमुना मैय्या के जयकारों का उद्घोष। पुरुषोत्तम मास के छठ उत्सव को भक्तों ने श्रीहरि की प्रिय सखी यमुना मैय्या के उत्सव के रूप में भक्ति भाव के साथ मनाया। दुग्धाभिषेक कर विधि विधान से यमुना मैय्या का पूजन व आरती की। इससे पूर्व यमुना किनारा स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में में कीर्तन का आयोजन किया गया। यमुना मैय्या व राधा-कृष्ण के भजनों ने भक्ति के ऐसे राग छेड़े कि मानों हर ओर बृज का आनन्द बरस रहा हो।

यमुना मैय्या भक्त बृज खंडेलवाल ने बताया कि वैष्णव परंपरा में श्री यमुना जी (कलिंदी) को भगवान श्री कृष्ण की प्रिय सखी, प्रेम की प्रतीक और पुष्टिमार्ग में विशेष रूप से महारानी या ईष्ट देवी माना जाता है। पुष्टिमार्ग (वल्लभ संप्रदाय) में श्रीठाकुरजी (कृष्ण) की सेवा शुरू होने से पहले यमुनाजी की कृपा अनिवार्य मानी जाती है। यमुनाजी को कृष्ण की प्रेमिका/संगिनी के रूप में पूजा जाता है, वे रासलीला, व्रज की लीलाओं और भक्ति के प्रवाह की आधारस्वरूप हैं। यमुना सूर्य पुत्री और यम की बहन हैं, लेकिन व्रज में वे कृष्ण-प्रेम की मूर्तिमान रूप हैं। गर्ग संहिता और अन्य ग्रंथों में व्रज की पावनता यमुना और गोवर्धन से जुड़ी है। पुष्टिमार्ग में यमुनाजी के ४१ पद (यमुना-स्तोत्र या पद) बहुत प्रसिद्ध हैं, जिनमें उनकी महिमा गाई जाती है, वे पापों का उद्धार करने वाली, प्रेम की पूंज और ठकुरानी हैं। यमुना स्नान, दर्शन और आराधना से भक्त को कृष्ण-भक्ति प्राप्त होती है। वे शीतल जल, प्रेम और कृपा की धारा हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय, जुगल श्रोत्रिय, जगन प्रसाद तेरीया, रोहित गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, अपला शर्मा, सूर्या श्रोत्रिय, चतुर्भुज तिवारी, राहुल राज, दीपक राजपूत, निधि पाठक, पद्मिनी ताजमहल, मीरा खंडेलवाल, बल्लभ अभिनव श्रोत्रिय आदि उपस्थित थे।

इस दौरान बृज खंडेलवाल, मीरा खंडेलवाल, डॉ हरेंद्र गुप्ता, राहुल राज, दीपक राजपूत, निधि पाठक, जगन प्रसाद तेहरिया, दिनेश शर्मा, शहतोष गौतम, पंडित जुगल किशोर, गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय, अभिनव लाला, पद्मिनी अय्यर, डॉ ज्योति खंडेलवाल, चतुर्भुज तिवारी, विशाल झा आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Women created ruckus at DCP office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीसीपी आफिस के एक महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास...

आगरा

Agra Live News: The glory of Jyotirlingas resonated in the Shiva Purana Katha in Agra…#agranews

आगरालीक्स…शिवपुराण कथा में गूंजी ज्योतिर्लिंगों की महिमा, भक्तों ने किया शिव स्मरण....

आगरा

Agra Live News: Mahant Yogesh Puri said in the story – Agra’s ancient name was Agravan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ही है वह भूमि जहां महादेव ने किए बाल कृष्ण के...

आगरा

Agra News: Hotel operator involved in prostitution arrested…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होटल के अंदर चल रहा था देह व्यापार. घंटे के...

error: Content is protected !!