आगरालीक्स…यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जारी…अभ्यर्थी देख सकते हैं उत्तरकुंजी…
उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जारी कर दी गई है. वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका देख सकते हैं. यह परीक्षा कल यानी 21 मई 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा संपन्न होने के अगले ही दिन आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए आंसर की आधिकारिक तौर पर उपलब्ध करा दी है. आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार जो भी अभ्यर्थी इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर एक गूगल ड्राइव लिंक भी दिया गया है जहां से इसे सीधे डाउनलोड किया जा सकता है. आयोग ने साफ किया है कि यह उत्तर कुंजी वेबसाइट पर केवल 28 मई 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी.