आगरालीक्स…आगरा में डीसीपी आफिस के एक महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास तो दूसरी बोली—अपार्टमेंट में होता है देह व्यापार. जांच के आदेश
आगरा में शुक्रवार को डीसीपी आफिस के बाहर थाना ट्रांस यमुना की रहने वाली एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया. उसने दोपहर में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास किया लेकिन यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भाग कर महिला के हाथ से माचिस छीन ली. महिला ने अपने ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. उसने कहा कि उसके ससुर रिटायर्ड दरोगा हैं. वह मारपीट करते हैं. वीडियो होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इस पर पुलिसकर्मियों ने महिला को डीसीपी से मिलवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया.वहीं एक अन्य मामले में डीसीपी आफिस पहुंची एक महिला ने जमकर हंगामा किया. उसका आरोप है कि उसके अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोग देह व्यापार से जुड़े हुए हैं और उसके और उनकी बेटी से मारपीट कर चुके हैं. एक साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है. आरोपी लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं. अपनी बेटियों को देह व्यापार में शामिल करने का दबाव बना रहे हैं. इस मामले में भी डीसीपी सिटी ने जांच के निर्देश दिए हैं.