आगरालीक्स…आगरा में दिगम्बर जैन परिषद ने डीएम से की संत सुरक्षा की मांग. मध्यप्रदेश के रीवा में दो जैन साध्वियों को कार ने मारी थी टक्कर.दोनों की मौत से आक्रोश
आगरा में आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अन्तर्गत मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों की साजिश हत्या के विरोध में आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं सकल जैन समाज द्वारा आज जिला अधिकारी को कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार और आगरा जिला अधिकारी को सैकड़ो की संख्या में उपस्थित जैन समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया. आगरा दिगम्बर जैन परिषद ने ज्ञापन में कहा कि विहाररत जैन साधु-संतो की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जाए और आर्थिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए.उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक सामान्य सडक दुर्घटना प्रतीत नहीं होती. उपलब्ध तथ्यों, वीडियो क्लिपों एवं परिस्थितियों के आधार पर समाज में गहरी आशंका एवं चिंता का वातावरण निर्मित हुआ है. अतः इस सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एव उच्चस्तरीय जाँच अत्यन्त आवश्यक है. जैन साधु-संत पूर्णतः निहत्थे, अहिंसक एवं पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं. वे किसी प्रकार की सुरक्षा या भौतिक सुविधाओं का उपयोग नहीं करते तथा समाज में शंर्मित, संयम, करुणा और अहिंसा का संदेश प्रसारित करते हैं. ऐसे संतों के साथ निरन्तर बढ़ती दुर्घटनाएँ एवं हमले सम्पूर्ण समाज के लिए अत्यन्त चिंताजनक विषय है.
ये की गई मांगघटना की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की जाए
इस प्रकरण की SIT अथवा न्यायिक जाँच कराई जाये।
घटना से सम्बन्धित CCTV फुटेज, वीडियो एवं डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए जायें
दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाये.
यदि सुनियोजित कृत्य अथवा षडयन्त्र के तथ्य प्राप्त हो, तो तदनुसार कठोर धाराए लगाई जाए.
संत सुरक्षा प्रोटोकॉल" तत्काल लागू किया जाए
विहार मार्गो पर प्रशासनिक समन्वय.
सवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सहयोग.
ट्रैफिक नियंत्रण.
चेतावनी संकेतक.
हाईवे एव भीडभाड वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति" बनाई जाए भारत सरकार द्वारा
पैदल विहार करने वाले संतों के लिए हेतु राष्ट्रीय गाइडलाइन
सुरक्षा SOP संवेदनशील मार्गों हेतु विशेष प्रावधान निर्मित किए जाएँ.
संतों के विरुद्ध अपराधों को विशेष सवेदनशील श्रेणी में रखा जाए क्योंकि साधु संत आत्मरक्षा नहीं करते. वाहन अथवा सुरक्षा साधनों का उपयोग नहीं करते. पूर्णतः अहिंसक जीवन व्यतीत करते हैं.
इस मौके पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के संरक्षक जितेन्द्र जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार, उपमंत्री विमल जैन, अर्थमंत्री राकेश जैन पर्दे वाले, उपाध्यक्ष मनोज जैन बल्ले राजेंद्र जैन एडवोकेट रोहित जैन अहिंसा, प्रचार मंत्री आशीष जैन मोनू मुरारी लाल जैन, अशोक जैन पूर्व डिप्टी मेयर, प्रवीण जैन नेता, श्वेतांबर जैन समाज के सुरेंद्र कुमार जैन अनिल कुमार जैन ज़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, अनुज जैन, दीपक जैन, प्रमेन्द्र जैन, अनुज जैन क्रांति, अश्वनी जैन, सुषमा जैन पार्षद, महेश जैन, राहुल जैन एडवोकेट, अनिल जैन रईस, नरेन्द्र लुहाड़िया, आशु बाबा, अनिल आदर्श जैन, सुशील जैन, राजेश जैन, कमल जैन एडवोकेट, मीडिया प्रभारी राहुल जैन और सकल जैन समाज मौजूद था.