आगरालीक्स…“प्रथम आगरा जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026” में एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन. तीन गोल्ड, तीन सिल्वर, तीन ब्रॉन्ज जीते
यूनाइटेड ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा “1st Agra District Taekwondo Championship 2026” का आयोजन किड्स वनस्थली स्कूल, कालिंदी विहार, टेड़ी बगिया, आगरा में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में यूनाइटेड ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव अभिंद्र सिंह के निर्देशन में एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, आगरा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वीरेन्द्र मित्तल रहे, जो किड्स वनस्थली स्कूल, कालिंदी विहार के संचालक हैं। वहीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सचिव शिवम गुप्ता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को ताइक्वांडो खेल के महत्व एवं उसके अनुशासन, आत्मरक्षा तथा शारीरिक विकास में योगदान के बारे में जानकारी प्रदान की। “1st Agra District Taekwondo Championship 2026” में एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किए। यह विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व एवं सम्मान की बात है।प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं —
विराज सिंह — गोल्ड मैडल
प्रणव शर्मा — गोल्ड मैडल
नक्श के. पाल — गोल्ड मैडल
सुशांत गौतम — सिल्वर मैडल
सूर्यांश प्रताप सिंह — सिल्वर मैडल
तनु गौतम — सिल्वर मैडल
रुद्र प्रताप सिंह — ब्रोंज़ मैडल
आर्या गंगवार — ब्रोंज़े मैडल
विशेष उपलब्धि यह रही कि जो विद्यार्थी स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर आए हैं, उनका चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह विद्यालय एवं अभिभावकों के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है। अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल मोहित गर्ग एवं निदेशक गुंजन गर्ग ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही बच्चों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।