आगरालीक्स…आगरा में दहेज के लिए किया विवाहिता को ब्लैकमेल. बाथरूम में लगाए हिडन कैमरा. शिकायत पर मुकदमा दर्ज. पुलिस कर रही जांच
आगरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है. उसके बाथरूम में हिडन कैमरा लगाया गया और वीडियो के जरिए दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाया गया. पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना न्यू आगरा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.एक करोड़ की शादी, फिर भी दहेज की डिमांड
शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी की शादी 26 नवंबर 2025 को शमसाबाद के रहने वाले युवक से की थी. युवक हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था. शादी में करीब एक करोड़ रुपया खर्च किया गया. आरोप है कि शादी के बाद सास—ससुर और ननद 21 लाख रुपये और कार की अतिरिक्त डिमांड करने लगे. मांग न पूरी होने पर पति और ननद ने कमरे व बाथरूम में हिडन कैम्रे लगाकर वीडियो रिकॉर्डिंग की और बेटी को ब्लैकमेल किया. मारपीट भी की जाने लगी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है.