आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी के अलर्ट पर फिर मोबाइल घनघनाए…तापमान आज भी 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक. रात को भी तपिश बढ़ी…बारिश के बन रहे आसार
आगरा भीषण गर्मी की चपेट में है. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें झुलसाना शुरू कर दे रही हैं. 9 बजे के बाद धूप असहनीय हो रही है और 11 बजे के बाद तो मानो आसमान से आग बरस रही हो. दोपहर 4 बजे करीब अचानक आज फिर से मोबाइलों में अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन की अपील है कि कि भीषण लू का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है ऐसे में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अनावश्यक बाहर न निकलें. आगरा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पिछले 10 दिन से आगरा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. वहीं अब रात को भी तपिश बढ़ गई है.आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 मई तक बारिश के आसार भी बन रहे हैं और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 26/05/26) 45.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/05/26) 31.0
Departure from Normal(oC) 4.7