आगरालीक्स.. आगरा में रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय युवक का शव मिला है, उसकी आठ दिन पहले सगाई हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
शनिवार को आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर शव मिलने पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। शव की शिनाख्त 25 वर्षीय गौरव सिंघल के रूप में हुई है। वह शास्त्रीपुरम में बडे भाई के घर रह रहा था और उनके प्रोविजन स्टोर पर बैठता था।
आठ दिन पहले हुई थी सगाई
गौरव सिंघल का परिवार मूल रूप से खेरागढ के चीत गांव का रहने वाला है। काफी समय से गौरव शास्त्रीपुरम में अपने बडे भाई के साथ रहकर प्रोविजन स्टोर की दुकान चलाने में मदद कर रहा था। उसकी आठ दिन पहले ही सगाई हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।