आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और तीमारदारों में मारपीट, डॉ. धर्मेंद्र बने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के प्राचार्य।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 23 मई को मेडिसिन विभाग के एक्यूट वार्ड में भर्ती मनोज नाम के मरीज का इलाज चल रहा था। एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का आरोप है कि मरीज के तीमारदार द्वारा इलाज को लेकर सवाल उठाते हुए हस्तक्षेप किया गया, जब रेजिडेंट डॉक्टर ने इलाज में हस्तक्षेप ना करने के लिए कहा तो विवाद हो गया। आरोप है कि तीमारदारों ने रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट कर दी।
गार्ड ने भी तीमारदारों को नहीं पकड़ा
आरोप है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय वार्ड में गार्ड मौजूद नहीं था। बुलाने के बाद भी काफी देर बाद गार्ड आया, गार्ड से जब तीमारदारों को पकड़ने के लिए कहा गया तो उसने भी तीमारदारों को नहीं पकड़ा। इस मामले में थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ईएनटी विभाग के डॉ. धर्मेंद्र बने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गोरखपुर
वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर का प्राचार्य बनाया गया है, इससे पहले वे दो बार प्राचार्य रह चुके हैं।