आगरालीक्स…आगरा में महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर विश्व हिंदू महासंघ ने किया नमन…
हिन्दुत्व एवं भारतीय संस्कृति के महान उपासक, परम पूज्य महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर गुरुवार को आगरा में विश्व हिंदू महासंघ की ओर से नमन किया गया. विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव राय ने बताया कि उन्होंने राष्ट्र, धर्म और समाज के उत्थान हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया. उनका तप, त्याग और आध्यात्मिक मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.
महंत अवैद्यनाथ (जन्म कृपाल सिंह बिष्ट , 28 मई 1921 – 12 सितंबर 2014) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और गोरखपुर के एक प्रमुख हिंदू मंदिर , गोरखनाथ मठ के मुख्य पुजारी ( महंत ) थे. वे हिंदू महासभा और बाद में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे और गोरखपुर से चार बार सांसद के लिए चुने गए. उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु और मार्गदर्शक के रूप में अधिक जाने जाते हैं.